करनाल, 18 जुलाई
हरियाणा के करनाल निवासी युवा बॉक्सर गंगा ने एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंडर-19 के 55 किलोग्राम वर्ग में गंगा ने फाइनल मुकाबले मे कजाकिस्तान के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद करनाल में उनके परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
करनाल के लिए एक मान वाली बात है कि गंगा ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर करनाल और हरियाणा का नाम रोशन किया है।आज करनाल पहुंचने पर परिवार और दोस्तों की तरफ से उनका स्वागत किया गया।
जकार्ता में गोल्ड मेडल जीतने पर गंगा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसका सारा श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा मुझसे ज्यादा उन्होंने मेहनत की थी।
गंगा ने बताया कि मैं पिछले 7 साल से मेहनत कर रहा था और यह मेहनत का नतीजा है। लेकिन अभी आगे बढ़ना है। गंगा के परिवार के लोगों को भी अपने बेटे पर मान है और वह खुश है कि उनके बेटे ने उनका नाम रोशन किया है । गंगा का अगला लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
अन्य खबरें जानें –
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड मारने की कोशिश की भी कोशिश

