AMBALA में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विवाद, बुजुर्ग से कथित मारपीट पर बवाल, महिला के खिलाफ FIR दर्ज, निष्पक्ष जांच की मांग

अंबाला,18 जुलाई अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना…

अंबाला
अंबाला,18 जुलाई

अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने इस घटना को लेकर सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक बुलाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है! इस मामले में जनप्रतिनिधियों और शिकायतकर्ता ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस ने पीड़ित बजुर्ग की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और नियम अनुसार कार्रवाई करने की बात कही जा रही है ।

राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) की ओर से सुभाष पार्क, अंबाला छावनी में एक सर्व धर्म समाज की आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर सभी ने एक 11 सदस्य कमेटी बनाकर ऐसा कुकृत्य करने वालों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला भी लिया।

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) जंगशेर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो महिला पीड़ित बजुर्ग के परिवार को प्रताड़ित कर रही है ।उन्होंने कहा कि पहले भी इस महिला के ऊपर और लोगों को प्रताड़ित करने के आरोप लग रहे है ।

स्वयं कथित डॉग लवर पीड़ित भरत ने बताया कि उनके साथ भी अपने आप को डॉग लवर बताने वाली महिला ने मुझे भी प्रताड़ित किया है ! मेरे उपर भी झूठा केस दर्ज करवाया था, जिसकी वजह से मेरी नौकरी भी चली गयी और मुझे महिला व उसके साथियो और कुछ सोशल मीडिया के पत्रकारों पर भी उसका साथ देने के आरोप है ।

इस मीटिंग में पहुंचे पार्षदों ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग के साथ हिंसा की घटना निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करके दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी पशु को मारता है तो उसके पीछे क्या कारण हैं  इसे भी देखना चाहिए। इतना ही नहीं अंबाला में कितने ही व्यक्ति डॉग बाइट का शिकार हो रहे हैं, यदि इन डॉग लवर को उनकी इतनी चिंता है तो डॉग बाइट का शिकार हुए लोगों की सुध भी लेनी चाहिए और उनकी सहायता भी करनी चाहिए ।

पीड़ित बजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आगे नियमानुसार करवाई करने की बात कही है । अंबाला कैंट हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी इंचार्च ने बताया कि जो मामला एक बजुर्ग को एक महिला द्वारा पीटने का आया था उसमें वीडियो भी वायरल हो रहा है। पीड़ित बजुर्ग की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे नियमानुसार करवाई की जाएगी । ऐसी घटनाएं आगे न बढ़े इसके लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है और पुलिस की तरफ से नगर परिषद को भी एक लीटर लिखा जाएगा जिसमें बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि कोई एक्सीडेंट या कोई अन्य वारदात न हो ।

 अन्य खबरें जानें –

KAPURTHALA के हमीरा में नशे की हालत में मिला पुलिसकर्मी, डोप टेस्ट में आया ड्रग पॉजिटिव, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत किया मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *