CHARKHI DADRI में सोनम वांगचुक के समर्थन की चिंगारी सुलगी, दादरी के किला मैदान में लोगों ने दिया धरना, विभिन्न वर्ग के लोगों ने दिया अपना समर्थन

चरखी दादरी, 18 जुलाई लद्दाख के पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब चरखी दादरी में भी आवाज बुलंद होने लगी है।…

सोनम वांगचुक
चरखी दादरी, 18 जुलाई

लद्दाख के पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में अब चरखी दादरी में भी आवाज बुलंद होने लगी है। सोनम वांगचुक के समर्थन में शहर के किला मैदान में लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने सोनम वांगचुक के साथ एकजुटता जताते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और लद्दाख के हितों से जुड़े विषयों को उठाते रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थन में देशभर में आवाज उठ रही है और चरखी दादरी भी इससे अछूता नहीं है।

धरने के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार से संबंधित मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी आवाज संबंधित स्तर तक नहीं पहुंचती, तब तक समर्थन और विरोध का यह सिलसिला जारी रहेगा। किला मैदान में चल रहे धरने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा बनी हुई है।उन्होंने कहा कि चरखी दादरी में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सरकारी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

आज के धरने में समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि देश के बच्चों के बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव का अभियान है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शिक्षा सुधार की इस जन आवाज़ से जुड़ें और इसे मजबूत बनाएं।

 अन्य खबरें जानें –

CHAMBA में देर रात बारिश से हुई लैंडस्लाइड, सडक के बीच में आ गिरा पत्थर, सड़क पर आवाजाही प्रभावित, दो JCB की मदद से हटाया गया पत्थर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *