चंबा, 18 जुलाई
चंबा में कल रात को हुई भारी बरसात के चलते ककीरा के घारी नामक स्थान पर भारी भूस्खलन हो गया। जिसके चलते एक बड़ा पत्थर सड़क के बीच में आ गिरा।जिससे वह स्थान बिल्कुल बंद हो गया।जिसके चलते लोगो को रात गाड़ियों में ही बैठ कर गुजारनी पड़ी। बड़ा पत्थर गिर जाने के कारण रास्ता बिल्कुल बंद हो गया था।
लोक निर्माण विभाग के द्वारा सुबह उसे पत्थर को रास्ते से हटाने के लिए दो JCB को दोनों ओर से लगाया गया।लेकिन चट्टान इतना बड़ा था कि इसे हटाने के लिए लगभग तीन से 3:30 घंटे का समय लग गया। जिसके चलते सुबह होने तक दोनों साइड में गाड़ियों की लंबी कतारे लग गई।
नाइट सर्विस वाली सवारियों को बस के अंदर ही पूरी रात बैठ कर गुजरना पड़ा। सुबह जैसे ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के इसकी जानकारी मिली तो सुबह ही वह दो JCB लेकर अपने पूरे दल के साथ रास्ते के मलबा और बड़े बड़े पत्थरो हटाने के लिए जुट गए। 11 बजे जब पत्थर को सड़क से नीचे गिराया गया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
अन्य खबरें जानें –
AJNALA सब-डिविजन पुलिस ने DSP की अगुवाई में की छापेमारी, पुलिस ने 15 आरोपियों को लिया हिरासत में

