जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, थप्पड मारने की कोशिश की भी कोशिश

नई दिल्ली, 18 जुलाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब भूख हड़ताल पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक…

अभिजीत दीपके
नई दिल्ली, 18 जुलाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब भूख हड़ताल पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर एक महिला ने स्याही फेंक दी।उस महिला के द्वारा उन्हें थप्पड मारने की भी कोशिश की गई लेकिन मौके पर मौजूद वॉलंटियर्स ने तुरंत महिला को पकड़ लिया।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला अचानक दीपके के पास पहुंचकर उन पर स्याही फेंकती दिखाई दे रही है जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।यह घटना ऐसे समय में हुई , जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस घटना के बाद जंतर-मंतर पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अभिजीत दीपके ने मौके पर ही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया।फिलहाल स्याही फेंकने वाली महिला की पहचान और घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य खबरें जानें –

SONAM WANGCHUK: 20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक की बिगड़ी तबीयत, पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *