बठिंडा, 18 जुलाई
बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोत के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले की सुनवाई आज वकीलों की हडताल की वजह से टल चुकी है। स्थानीय अदालत ने मामले की अगली तारीख 3 अगस्त तय की है। आज कोर्ट में मोहिंदर कौर और गवाह गुरप्रीत सिंह को बुलाया गया था।
बीबी महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने कहा कि अगली सुनवाई में माननीय कोर्ट कंगना रनौत का पासपोर्ट जमा करने का आदेश दे सकता है। उन्होंने कहा कि पिछली सुनवाई के दौरान कंगना रनौत के वकील ने एक अजीब बात कही थी कि बीबी महिंदर कौर की मानहानि का मामला नहीं है, बल्कि इससे उनका सम्मान बढ़ा है। इसलिए, अब अगली सुनवाई में बीबी महिंदर कौर और उनके पोते गुरप्रीत सिंह भी पेश होंगे और फिर उनके बयान दोबारा दर्ज किए जाएंगे।
अन्य खबरें जानें –

