FIFA WORLD CUP 2026: अर्जेंटीना और स्पेन के बीच रविवार देर रात होगा खिताबी मुकाबला, स्टेडियम में मौजूद रहेगा स्पेन का शाही परिवार

18 जुलाई फीफा विश्व कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार देर रात न्यू जर्सी में गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के…

18 जुलाई

फीफा विश्व कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। रविवार देर रात न्यू जर्सी में गत चैंपियन अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस महामुकाबले को देखने के लिए दुनिया भर की नजरें इस स्टेडियम पर होंगी। स्पेन की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए देश का शाही परिवार भी स्टेडियम में मौजूद रहेगा।

स्पेन के रॉयल पैलेस ने पुष्टि की है कि राजा फेलिप VI, रानी लेतिजिया, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया विश्व कप फाइनल देखने के लिए न्यू जर्सी जाएंगे। शाही परिवार की मौजूदगी खिलाड़ियों के लिए बड़ा मनोबल मानी जा रही है।स्पेन की टीम ने सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

स्पेन ने 2010 में अपना पहला मुकाबला जीता था, उसके बाद स्पेन अपना दूसरा फीफा विश्व कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी।जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। मुकाबले में युवा स्टार लामिन यामल पर भी सभी की नजरें रहेंगी, जिन्हें अर्जेंटीना के अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ स्पेन की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।न्यू जर्सी का यह मुकाबला फुटबॉल प्रेमियों के लिए यादगार बनने की पूरी उम्मीद है।

 अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *