Mandi Shivratri: मंड़ी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले 2026 के पावन अवसर पर, नशा निवारण व तंबाकू निषेध हाफ मैराथन का आयोजन

Mandi International Shivratri Fair: मंड़ी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले 2026 के पावन अवसर पर मंडी पुलिस द्वारा आयोजित नशा निवारण एवं तंबाकू निषेध हाफ मैराथन की…

Mandi International Shivratri Fair:

मंड़ी अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेले 2026 के पावन अवसर पर मंडी पुलिस द्वारा आयोजित नशा निवारण एवं तंबाकू निषेध हाफ मैराथन की शुरूआत की। रविवार को शहर में जोश और जागरूकता की नई लहर पैदा की। ऐतिहासिक सेरी मंच से शुरू (Mandi Shivratri) हुई इस दौड़ में 155 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। रविवार सुबह 9 बजे सेरी मंच पर प्रतिभागियों का तांता लगना शुरू हो गया था। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया।

Mandi Shivratri,  SP मंड़ी-

कार्यक्रम में एसपी मंडी ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की तथा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्यातिथि एसपी मंडी विनोद कुमार ने जनता, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से खुद को दूर रखें। उन्होंने जोर देकर कहा कि शारीरिक फिटनैस और नियमित कसरत न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखती है, बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत बनाती है। उन्होंने मंडी पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

पुरुषों हाफ मैराथन –

पुरुषों के आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में रमेश कुमार पुत्र छांगु राम निवासी गांव ऊखलधार डाकघर बालु तहसील औट जिला मंडी ने प्रथम स्थान, अनिश चंदेल पुत्र कशतीन्द्र निवासी गांव दालटा डाकघर दियोली बिलासपुर ने द्वितीय स्थान तथा अंशुल थापा पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव छलोग जिला शिमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जो विजेताओं को मुख्यतिथि द्वारा क्रमश: 21,000 15,000 तथा 11,000 रुपए के नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग हाफ मैराथन-

महिला वर्ग के लिए 11 किलोमीटर हाफ मैराथन में ज्योति वाला ने प्रथम स्थान, गार्गी शर्मा पुत्री कमल देव निवासी नजद जेबीटी काॅलेज धर्मशाला जिला कांगड़ा ने दूसरा स्थान तथा सविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा क्रमश: 15,000, 11000 व 7,000 रुपए के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

14-16 आयु वर्ग बालक वर्ग-

14-16 आयु वर्ग बालक वर्ग मे हरिंद्र राज प्रथम, तनिश द्वितिय तथा कार्तिक तृतीय स्तान, आयु वर्ग 14-16 बालिका मे नेहा देवी प्रथम, दानेश्वरी द्वितिय तथा स्मृति तृतीय स्थान पर रही। आयु वर्ग 40 से 60 आयु वर्ग में मदन सिंह ने प्रथम स्थान, तारा चंद द्वितीय तथा सुख राम तृतीय स्थान हासिल किया तथा आयु 60 वर्ष के ऊपर में गोपाल ठाकुर ने प्रथम स्थान, दीनानाथ ने द्वितीय स्थान तथा सुरेंद्र पुत्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा क्रमश: 3500, 2500, 1500 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

अन्य ख़बरें जानें-

ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਨੇੜੇ ਗਾਰਮੈਂਟਸ ਸ਼ੋਅਰੂਮ ‘ਚ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *