Major accident averted in Panipat: ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर, 3 फुट हवा में लटकी Eco, सभी लोग सुरक्षित

पानीपत, 29 अक्टूबर पानीपत के सेक्टर-18 में ट्राइडेंट सिटी के सामने गाड़ी चलाना सीखते वक्त बड़ा हादसा हो गया। अपने भाई को ईको गाड़ी सिखा…

Panipat

पानीपत, 29 अक्टूबर

पानीपत के सेक्टर-18 में ट्राइडेंट सिटी के सामने गाड़ी चलाना सीखते वक्त बड़ा हादसा हो गया। अपने भाई को ईको गाड़ी सिखा रहा युवक ब्रेकर पर ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलेटर दबा बैठा। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर बिजली के बॉक्स पर जा चढ़ी।

हादसे के बाद ईको गाड़ी करीब तीन फुट हवा में लटकी नजर आई। गाड़ी की यह हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं।गनीमत रही कि ईको में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में गाड़ी बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बिजली के बॉक्स पर फंसी गाड़ी को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद गाड़ी को वहां से हटाया गया। गाड़ी चलाना सीखते वक्त हुई इस चूक ने कुछ पल के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया।

अन्य खबरें जानें-

Nuh में ओमप्रकाश धनखड़ ने राहुल गांधी की 10 लाख लोगों की रैली के दावे पर कसा तंज, बोले- 25 हजार भी जुटना मुश्किल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *