IND A vs UAE A : भारत ने UAE को 7 विकेट से हराया, वैभव ने जड़ा सबसे तेज वनड़े शतक और दोहरा शतक

स्पोर्टस डेस्क, 24 नंवबर ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026  में भारत-A और UAE के बीच सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अहम मुकाबला…

वैभव सूर्यावंशी

स्पोर्टस डेस्क, 24 नंवबर

ACC Men’s Rising Stars Asia Cup 2026  में भारत-A और UAE के बीच सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अहम मुकाबला खेला जा रहा है। UAE की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने महज 14.2 ओवर में ही मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया ।

भारत-A और UAE के बीच खेले जा रहे मैच में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यावंशी ने इतिहास रच दिया। आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर दिया। वैभव 53 गेंदों पर 204 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने अपनी पारी में 7 चौके और 28 छक्के लगाए।वैभव ने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। भारत-A ने सिर्फ 5 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिस्ट—A में सबसे तेज शतक बनाने का रिकार्ड़ भी अपने नाम किया।

UAE ने बनाए 249  रन

UAE ने बनाए 249 रन
UAE की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैंसला किया। टीम ने 249 रन बनाए। UAE की टीम की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार 130 रनों की पारी खेली। बेसिल हमीद ने नाबाद 36 रन बनाए। अरशद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा, हर्ष दुबे, शाहबाज अहमद और सूर्यांश शेडगे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरूआत की। वैभव ने पहले ही ओवर में तीन छक्के ज़ड दिए और सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
अन्य खबरें जानें –

Horrific road accident in Amritsar: ਬੇਕਾਬੂ ਕਾਰ ਰੇਹੜੀ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਦੁਕਾਨ ਵਿੱਚ ਜਾ ਵੜੀ, CCTV ਫੁਟੇਜ ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *