Sonam Raghuvanshi Bail Granted:
राजा रघुवंशी की हत्या के एक हफ़्ते बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में पकड़ा था. राजा रघुवंशी हत्या मामले में मुख्य अभियुक्त सोनम रघुवंशी को ज़मानत मिल गई है. वह मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद थीं. इस मामले में तीन अभियुक्तों को पहले ही ज़मानत मिल चुकी है. राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा कि वकील ने उन्हें बताया कि सोनम को एक दिन पहले यानी 27 अप्रैल को जमानत मिली है. उन्होंने कहा कि जब उत्तर प्रदेश से सोनम को पुलिस ने हिरासत में लिया था तो उन्हें हिरासत में लेने की वजह नहीं बताई गई थी.
हाई कोर्ट में करेंगें अपील
मेघालय की शिलांग अदालत ने यह फैसला सुनाते हुए सोनम को जमानत दी. इस फैसले से पीड़ित परिवार को गहरा झटका लगा है. विपिन रघुवंशी ने बताया कि सोनम के वकील ने कोर्ट में यही तर्क दिया और उन्हें ज़मानत मिल गई. साथ ही विपिन ने यह भी कहा कि वह इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ हाई कोर्ट में अपील करेंगे. पिछले साल मई महीने में इंदौर के राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य अभियुक्त हैं.
हनीमुन में पती की हत्या का मामाल
राजा रघुवंशी की हत्या के एक हफ़्ते बाद पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में पकड़ा था. इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी और वो 20 मई को मेघालय हनीमून मनाने के लिए निकले थे. लेकिन 23 मई को लापता हो गए थे. गुमशुदा राजा का शव 2 जून 2025 को मेघालय में ईस्ट खासी हिल्स में वेइसाडोंग फ़ॉल्स के पास 150 फीट गहरी खाई में मिला था. उस वक़्त मेघालय पुलिस सोनम पर ‘हत्या में शामिल’ होने का आरोप लगाया था लेकिन सोनम के परिजनों ने उन्हें ‘बेगुनाह’ बताया था.
अन्य ख़बरें जानें-
Drug smugglers: ਬਰਨਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ‘ਤੇ ਵੱਡਾ ਐਕਸ਼ਨ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



