Ludhiana Encounter: लुधियाना में ANTF का बड़ा एक्शन, पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Ludhiana Encounter: पंजाब के लुधियाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. इस दौरान…

Ludhiana Encounter: लुधियाना में ANTF का बड़ा एक्शन, पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार

Ludhiana Encounter:

पंजाब के लुधियाना में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और कार सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की. मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया.

ANTF को मिला था इनपुट-

जानकारी के मुताबिक ANTF को इनपुट मिला था कि एक कार में चार युवक अवैध हथियारों के साथ घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने लोहारा इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास कार को घेर लिया. जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, कार सवार एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की. इस दौरान एक बदमाश की कमर में गोली लग गई.

तीन बदमाशों हिरासत में-

घायल बदमाश की पहचान लोहारा निवासी तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार, घायल आरोपी ने अस्पताल से भागने की कोशिश भी की, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़ लिया. वहीं, मौके से तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

घायल बदमाश का बयान-

घायल तरनप्रीत सिंह ने बताया कि वह लोहारा का रहने वाला है और उसे यह नहीं पता कि उस पर किसने गोली चलाई. उसका दावा है कि फायरिंग करने वाले लोग सिविल ड्रेस में थे और उनकी संख्या छह से सात थी. उसके अनुसार, फायरिंग के बाद वे कार में बैठे तीन अन्य लोगों को अपने साथ ले गए, जबकि उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है.

 अन्य ख़बरें जानें-
National Voters’ Day Celebration: फतेहगढ़ साहिब में 16वां 
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *