Shimla IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, पर्यटकों को दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक

शिमला, 15 अक्टूबर शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में हिमाचल की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

_शिमला

शिमला, 15 अक्टूबर

शिमला स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी में हिमाचल की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।  संस्थान में स्थापित “कांगड़ा कलम: द पहाड़ी मिनिएचर आर्ट गैलरी” का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शुभारंभ किया। साथ ही भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को संजोएगी आर्ट गैलरी

गैलरी के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति और लघु चित्रकला को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कांगड़ा कलम प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे संरक्षित करना हमारा दायित्व है। आर्ट गैलरी के माध्यम से पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश की संस्कृति जानने का मौका मिलेगा।

शिमला के ऐतिहासिक टैगोर निवास का होगा संरक्षण

इस दौरान राज्यपाल ने शिमला में रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़े निवास स्थान के पुनरुद्धार के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI)को पत्राचार करने की बात कही ताकि इस ऐतिहासिक स्थल का सर्वे करवाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।वहीं प्रदेश सरकार द्वारा नए जिलों के गठन की संभावनाएं तलाशने के लिए गठित 4 सदस्यीय आयोग की अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सोच-समझकर ही यह फैसला लिया होगा। राज्यपाल ने कहा कि वे जनसंख्या के हिसाब से नए जिलों के गठन की संभावनाओं का समर्थन करते हैं। इससे प्रशासन जनता के और करीब पहुंचेगा।

अन्य खबरें जानें –

Massive fire breaks out at a foam factory in Sonipat: 2 मजदूर जिंदा जले, 2 गंभीर झुलसे, जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *