चंडीगढ, 28 नवंबर
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।पार्टी ने 30 उम्मीदावरों के नाम की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस पार्टी ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया है। पार्टी ने नए चेहरों को भी मैदान में उतारा है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी अब तक अपनी दो सूचियां जारी कर चुकी है, जिसमें 17 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। भाजपा भी 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 23 दिसंबर को होगा, जिसका रिज्लट 26 दिसंबर को आएगा।
अन्य खबरें जानें –
15-minute blackout in Hoshiarpur: रेड से ग्रीन सिग्नल तक चला अभ्यास, विभागों ने दिखाया तालमेल




