पंचकूला, 28 नवंबर
पंचकूला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने हिमाचल प्रदेश लेकर जा रही देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की 70 पेटियां बरामद की।दूसरे मामले में पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-20 में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को 120 देसी शराब पव्वों समेत गिरफ्तार किया है।
बिना परमिट शराब की तस्करी
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 26 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग चंडीगढ़ से शराब खरीदकर हिमाचल प्रदेश में ज्यादा पैसे में बेचते हैं। पुलिस ने यमुनानगर-पंचकूला हाईवे पर नाकांबदी की। इसी दौरान पुलिस को एक बोलेरो पिकअप आती दिखी। पुलिस को तलाशी के दौरान उस गाड़ी से अंग्रेजी और देसी शराब और बीयर की 70 पेटियां बरामद हुई। पुलिस ने दो आरोपियों प्रदीप कुमार और राकेश कुमार को मौके से गिरफ्तार किया।
अवैध शराब सहित 2 काबू
बताया जा रहा है कि इन शराब की पेटियों पर ‘फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली’ लिखा हुआ था। दोनों आरोपी कोई शराब से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बोलेरो पिकअप को भी कब्जे में ले लिया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
120 बोतल देसी शराब सहित एक गिरफ्तार
पंचकूला पुलिस ने दूसरे मामले में सेक्टर-20 में स्थित एक आशियान में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 120 देसी शराब बरामद हुई है, जिसके ऊपर भी ‘फॉर सेल इन यूटी चंडीगढ़ ओनली’ लिखा हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी चंडीगढ़ से शराब लाकर पंचकूला में बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पंचकूला पुलिस कमिश्नर का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



