कपूरथला, 28 नवंबर
देशभर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और उनसे बचाव की तैयारियों को परखने के लिए समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में कपूरथला में सिविल और पुलिस प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सायरन बजते ही सतर्क हुए लोग
मॉक ड्रिल के दौरान सायरन बजाकर लोगों को आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने और उसके अनुसार प्रतिक्रिया देने का अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही शहर की एक इमारत की लाइट बंद कर यह भी प्रदर्शित किया गया कि ऐसी परिस्थितियों में ब्लैकआउट के दौरान किस तरह सावधानी बरतनी है और संबंधित विभागों को किस प्रकार अपनी जिम्मेदारी निभानी है।
आपात हालात से निपटने की तैयारी पूरी
प्रशासन के अनुसार इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच तालमेल मजबूत करना और तैयारियों को परखना है। इसमें शामिल सभी विभागों ने पूरी मेहनत और तनदेही के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई और मॉक ड्रिल को सफल बनाया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रहेंगी, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और संबंधित विभाग बेहतर तरीके से कार्रवाई कर सकें।
अन्य खबरें जानें –



