पठानकोट, 28 नवंबर
पठानकोट में रात 8 बजे जिला प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान शहर में सायरन बजाया गया और ब्लैकआउट भी किया गया। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-1 पर आयोजित इस रिहर्सल के जरिए प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा। एसडीएम अशोक कुमार ने लोगों से घबराने की बजाय प्रशासन का सहयोग करने की अपील की थी।
आपात स्थिति से निपटने को तैयार प्रशासन
मॉक ड्रिल के दौरान शहर में सायरन बजाकर ब्लैकआउट किया गया। इस अभ्यास के जरिए जिला प्रशासन ने किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपनी तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को परखा। प्रशासन की ओर से पहले ही लोगों को सूचित किया गया था कि यह केवल अभ्यास है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
अन्य खबरें जानें –
15-minute blackout in Hoshiarpur: रेड से ग्रीन सिग्नल तक चला अभ्यास, विभागों ने दिखाया तालमेल



