Bhiwani DC ने किया अनाज मंडी का निरीक्षण, बारिश में फसल सुरक्षा के दिए निर्देश, बोले – किसानों को नहीं होने देंगे परेशानी

भिवानी, 15 अक्टूबर भिवानी की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद और उठान की व्यवस्थाओं का जायज  लेने के लिए DC साहिल गुप्ता ने मंडी…

भिवानी

भिवानी, 15 अक्टूबर

भिवानी की अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद और उठान की व्यवस्थाओं का जायज  लेने के लिए DC साहिल गुप्ता ने मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए खुले में रखी फसल को ढकने, खरीद प्रक्रिया और अनाज के उठान की स्थिति की जांच की। डीसी ने कहा कि मंडियों में अधिकांश बाजरा ढका हुआ मिला है और जहां कहीं भी फसल बिना ढकी मिली है, वहां आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश में फसल सुरक्षा पर प्रशासन की नजर

मंडी प्रधान ने दावा किया कि बाजरे की खरीद सुचारू रूप से चल रही है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। बारिश के मौसम में किसानों की फसल को खराब होने से बचाने के लिए प्रशासन मंडियों की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।

किसानों की शिकायतों पर तहसीलदार करेंगे जांच

भिवानी DC ने बताया कि मंडी में बाजरे की आवक अच्छी चल रही है। दो दिन पहले किसानों की संख्या बढ़ने से कुछ स्थानों पर लाइनें लग गई थीं, लेकिन अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। बाजरे की कम आवक या जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है, जो राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर मामलों की जांच कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

मंडी में 55 हजार क्विंटल बाजरा बिका

मंडी प्रधान ने बताया कि मंडी में बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त त्रिपाल उपलब्ध कराए गए हैं। मार्केट कमेटी की ओर से भी त्रिपाल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों की फसल सुरक्षित रखी जा सके। मंडी प्रधान के अनुसार, अब तक करीब एक लाख क्विंटल बाजरे के गेट पास कट चुके हैं, जबकि लगभग 50 से 55 हजार क्विंटल बाजरे की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शेष बाजरे की खरीद और उठान को तेजी से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका दावा है कि अगले कुछ दिनों में मंडी से बाजरे का उठान कर गोदामों तक पहुंचा दिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Shimla IIAS में कांगड़ा कलम आर्ट गैलरी का शुभारंभ, पर्यटकों को दिखेगी पहाड़ी संस्कृति की झलक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *