Massive fire breaks out at a foam factory in Sonipat: 2 मजदूर जिंदा जले, 2 गंभीर झुलसे, जांच शुरू

सोनीपत, 15 अक्टूबर सोनीपत के गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस में वीरवार सुबह करीब 4 बजे आग…

सोनीपत

सोनीपत, 15 अक्टूबर

सोनीपत के गांव बारोटा के पास सफियाबाद रोड स्थित लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस में वीरवार सुबह करीब 4 बजे आग लगी। आग लगते ही फैक्ट्री में हडकंप मच गया।फैक्ट्री में फोम बनाने का काम किया जाता है।जिस समय फैक्ट्री में आग लगी, उस समय नाइट शिफ्ट में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।इस दौरान दो कर्मचारियों के कंकाल भी प्राप्त हुए हैं जिनकी आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है।

 6 घंटे बाद पाया आग पर काबू

दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सुबह करीब चार बजे मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल कर्मियों को इस पर काबू पाने के लिए करीब छह घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग पर करीब सुबह दस बजे काबू पाया गया।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

अन्य खबरें जानें –

Saurabh Rajput Murder Case: ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸਕਾਨ ਅਤੇ ਸਾਹਿਲ ਨੂੰ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਸਜ਼ਾ, ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਨੂੰ ਅਪਣਾਉਣ ਤੋਂ ਕੀਤਾ ਸਾਫ਼ ਇਨਕਾਰ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *