Kangana Ranaut Defamation Case:
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोमवार यानि 5 जनवरी को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई के लिए अदालत में पेश नहीं हुईं. कंगना (Kangana Ranaut) के अदालत में न पहुंचने के चलते कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी. अदालत ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रखा है.
वकील ने अनुपस्थिति को लेकर रखा पक्ष-
अभिनेत्री व भाजपा सांसद की पेशी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर में हलचल थी. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कंगना रनौत की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी. अदालत में कंगना रनौत की ओर से उनके वकील उपस्थित हुए और उनकी अनुपस्थिति को लेकर पक्ष रखा. वहीं, याचिकाकर्ता पक्ष ने सांसद की लगातार गैर-हाजिरी पर आपत्ति जताई और अदालत से सख्त रुख अपनाने की मांग की. अदालत अब अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी.
Kangana Ranaut क्या है मामला ?
किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी से जुड़ा है. इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को बठिंडा कोर्ट में बुजुर्ग महिंदर कौर और एक अन्य गवाह गुरप्रीत सिंह अदालत में पेश हुए. अदालत में दोनों के बयान दर्ज किए गए थे. साल 2020-21 के किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था. इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी.
अन्य खबरें जानें-
Horrific Accident : ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਸੁੱਤੇ ਦਾਦੀ-ਪੋਤੀ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ, ਦੋਵਾਂ ਦੀ ਮੌਤ



