Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड़ में 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या में तीन साल बाद CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन, जानें क्यों हो रहे प्रदर्शन?

Uttarakhand Ankita Bhandari Murder Case CBI Demand: उत्तराखंड में 2022 में हुई 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग…

Uttarakhand Ankita Bhandari Murder Case CBI Demand:

उत्तराखंड में 2022 में हुई 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन पूरे राज्य में तेज हो गए हैं. तीन साल पहले हुए इस हत्याकांड के तीन दोषी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. लेकिन हाल ही में इस मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल (Ankita Bhandari Murder Case) हुआ है. इसमें एक वीआईपी का नाम लिया गया है, इसके बाद लोग सड़कों पर उतर आए और उस वीआईपी के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करने लगे.

Ankita Bhandari Murder Case मुख्यमंत्री मौन-

देहरादून में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस बैरिकेडिंग से रोका गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि “अंकिता को न्याय मिलने तक हम आंदोलन जारी रखेंगे. देहरादून में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस बैरिकेडिंग से रोका गया. टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा समेत कई जिलों में युवा, महिलाएं और विपक्षी दलों के नेता-कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे. नारे लगाए गए- “मुख्यमंत्री मौन हैं, वीआईपी कौन है?

पूर्व भाजपा नेता बेटे का आया था नाम-

अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं. 18 सितंबर 2022 को लापता होने के बाद 24 सितंबर को उनकी लाश ऋषिकेश के एक नहर से बरामद हुई थी. आरोप है कि उन्होंने एक वीआईपी गेस्ट की सेक्सुअल डिमांड को ठुकराने पर रिसॉर्ट मैनेजर पुलकित आर्य और उसके साथियों ने उनकी हत्या कर दी. पुलकित आर्य पूर्व भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है, जिन्हें इस घटना के बाद जनदबाव बनने पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था.

 अन्य खबरें जानें- 

Punjab Father Kills Daughter: पिता ने 18 वर्षीय गोल्ड मेडल जीत चुकी बेटी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, मौत का कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे?

 खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *