Jalandhar: जालंधर में एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक मौके से फरार

Jalandhar Accident: जालंधर के थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। डोल्फिन होटल के पास कूड़े के…

Jalandhar Accident:जालंधर में एक्टिवा और कूड़े के टिप्पर की टक्कर में महिला की मौत, चालक मौके से फरार

Jalandhar Accident:

जालंधर के थाना 2 के अंतगर्त आते इलाके में सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। डोल्फिन होटल के पास कूड़े के टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की उम्र 50 से 55 साल बताई जा रही है। मृतक की पहचान सुनीता निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है।

टिप्पर और एक्टिवा पुलिस कब्जे में-

लोगों के अनुसार इस घटना के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। महिला की पहचान के बाद परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं टिप्पर और एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Jalandhar Accident, टिप्पर सवार फरार-

वहीं मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी में दो लोग सवार थे। घटना के बाद टिप्पर सवार मौके से फरार हो गया। व्यक्ति ने बताया कि टिप्पर चालक की गलती से हादसा हुआ है। इस दौरान लोग उसे पकड़ने के लिए गए थे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार टिप्पर चालक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था, जबकि महिला धीरे से एक्टिवा चला रही थी।

जांच में जुटी पुलिस-

इस दौरान लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन टिप्पर चालक महिला को कुचलने के बाद मौके से फरार हो गया। एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम टिप्पर की टक्कर में एक्टिवा सवार महिला की मौत हो गई है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद पता चला है कि महिला दिलबाग नगर की रहने वाली है। जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab APP MLA Dhaliwal: भट्ठल के बयान पर धालीवाल का पलटवार: कहा- कांग्रेस ने कुर्सी के लिए पंजाब को 

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

https://www.youtube.com/live/ITi5zQSOKhQ?si=CDFvpfqYNixtkzGF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *