Punjab APP MLA Dhaliwal: भट्ठल के बयान पर धालीवाल का पलटवार: कहा- कांग्रेस ने कुर्सी के लिए पंजाब को आग में झोंक दिया, राज्य में काले दौर की जांच की मांग

Punjab APP MLA Dhaliwal: आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलए कुलदीप सिंह धालीवाल ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री…

Punjab APP MLA Dhaliwal: भट्ठल के बयान पर धालीवाल का पलटवार: कहा- कांग्रेस ने कुर्सी के लिए पंजाब को आग में झोंक दिया, राज्य में काले दौर की जांच की मांग

Punjab APP MLA Dhaliwal:

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और एमएलए कुलदीप सिंह धालीवाल ने वीरवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री बीबी राजिंदर कौर भट्टल के हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भट्टल का दिया गया बयान पंजाब के लिए बहुत गंभीर, संगीन और चिंताजनक है। जिसे दुनिया भर में रहने वाले पंजाबियों को गंभीरता से लेना चाहिए।

बसों, ट्रेनों और चौकों पर बम धमाके-

कुलदीप धालीवाल ने कहा कि बीबी भट्टल ने अपने बयान में माना है कि जब वह मुख्यमंत्री थीं। तो कुछ अफसरों और सलाहकारों ने सलाह दी थी कि अगर पंजाब की बसों, ट्रेनों और चौकों पर बम धमाके किए जाएं, तो कांग्रेस की सरकार फिर से बन सकती है। इस बयान से साबित होता है कि कांग्रेस ने अपनी कुर्सी के लिए बार-बार पंजाब का अमन-चैन खराब किया। उन्होंने कहा कि 80 और 90 के दशक में पंजाब ने जो काला दौर देखा। उसकी जड़ें इन्हीं साजिशों में हैं। हजारों नौजवान मारे गए, हजारों परिवार उजड़ गए और आज भी कई बेगुनाह लोग जेलों में सड़ रहे हैं।

Punjab APP MLA Dhaliwal, अफसरों के नाम करे पब्लिक –

धालीवाल ने आगे कहा कि वह खुद उस काले दौर के शिकार हैं। उनके गांव में भी कई लोगों की जान गई थी। धालीवाल ने भट्टल से सीधा सवाल पूछा कि अगर ऐसी सलाह देने वाले अफसर और सलाहकार थे। तो आज तक उनके नाम क्यों नहीं बताए गए। उन्होंने कहा कि अगर बीबी भट्टल सच में पंजाब से प्यार करती हैं और खुद को एक देशभक्त परिवार का वारिस मानती हैं। उन्हें उन अफसरों के नाम पब्लिक करने चाहिए।

धालीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाल के बयानों से भी पता चलता है कि उस समय कैसे युवाओं को पैदा करके मारा गया और सच को सालों तक दबाया गया। उन्होंने कहा कि अब 30-35 साल बाद कांग्रेस नेताओं को सच याद आ रहा है। जो पंजाबियों के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। 2017 के विधानसभा चुनावों का ज़िक्र करते हुए धालीवाल ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी को साफ़ बहुमत मिलने की बात हो रही थी। तो मौर बम धमाका हुआ और उसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक इत्तेफ़ाक नहीं, बल्कि एक सिलसिला है, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए। आखिर में, कुलदीप धालीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि बीबी भट्टल के बयान की हाई-लेवल और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि पंजाब के काले दौर का सच सामने आ सके। उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि वे कांग्रेस का असली चेहरा पहचानें और उन ताकतों से सावधान रहें जो शांति और व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।

अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Halwara Airport: लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन 1 फरवरी को, प्रधानमंत्री वर्चुअली करेंगे उद्घाटन, तैयारियां पूरी
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *