India Vs New Zealand: न्यूज़ीलैंड के वनडे इंटरनेशनल सिरीज़ के लिए भारतीय टीम की घोषणा; गिल कप्‍तान, अय्यर उपकप्‍तान, जानें किस-किस को मिली टीम में जगह?

India Vs New Zealand Squad: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया. शुभमन गिल ही…

India Vs New Zealand Squad:

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम का एलान किया. शुभमन गिल ही भारतीय टीम की कप्‍तानी (India Vs New Zealand) करेंगे. श्रेयस अय्यर को उपकप्‍तानी सौंपी गई है. टी20 विश्‍व कप को देखते हुए हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

बीसीसीआई ने बताया है कि सीनियर मेन्स सेलेक्शन कमिटी ने 11 जनवरी से शुरू होने वाले आईडीएफ़सी फ़र्स्ट बैंक तीन मैचों की वनडे सिरीज़ के लिए भारत की टीम चुन ली है.

पहला मैच 11 जनवरी को –

बीसीसीआई ने बताया है कि हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाज़ी करने की मंज़ूरी नहीं मिली है और आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा है. इस सिरीज़ का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में, दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 18 जनवरी को इंदौर में होगा.

India Vs New Zealand; विकेटकीपर केएल राहुल –

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबकि, बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हार्दिक पांड्या को एक मैच में 10 ओवर गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी है.

आगामी आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा रहा. वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम में बतौर विकेटकीपर केएल राहुल और ऋषभ पंत को चुना गया है. पंत की खराब फॉर्म को देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि ईशान किशन या संजू का आजमाया जा सकता है.

Playing 11:

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

 

अन्य खबरें जानें-

Gurugram: गुरुग्राम में चोरों के निशाने पर मंदिर, श्री दुर्गा देवी मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *