Gurugram: गुरुग्राम में चोरों के निशाने पर मंदिर, श्री दुर्गा देवी मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Gurugram Temple Theft: गुरुग्राम (Gurugram Temple Theft) शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.…

Gurugram Temple Theft:

गुरुग्राम (Gurugram Temple Theft) शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला प्रताप नगर स्थित प्राचीन श्री दुर्गा देवी मंदिर का है, जहां देर रात चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पूरी वारदात मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है.

दानपात्र से करीब 80 हजार रुपये चोरी-

जानकारी के अनुसार चोर देर रात मंदिर परिसर में दाखिल हुआ और दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी करीब 80 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया. CCTV फुटेज में चोर को बेखौफ तरीके से चोरी करते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि यह इस मंदिर में चोरी की पहली घटना नहीं है, बल्कि अब तक यहां चोरी की पांचवीं वारदात हो चुकी है.

Gurugram Temple Theft; पिछली चोरी के बाद लगाए CCTV –

मंदिर पुजारी पुष्कर नाथ ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. पहले कैमरे नहीं थे, लेकिन पिछली चोरी के बाद CCTV कैमरे लगाए गए थे. इसके बावजूद चोर एक बार फिर मंदिर को निशाना बनाने में सफल रहा. उन्होंने कहा कि आखिर कितनी बार भगवान के दरबार में चोरी होगी और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रहेगी.

पुलिस पर उठे सवाल-

मंदिर समिति की ओर से गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी गई है. समिति ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार मंदिरों में हो रही चोरियों से लोगों की आस्था और सुरक्षा दोनों पर असर पड़ रहा है. बीते दिनों गुरुग्राम के मदनपुरी इलाके में स्थित भगवती माता मंदिर में भी चोरी की वारदात सामने आई थी, जिसका मामला भी न्यू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया था. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से शहर में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है.

अन्य खबरें जानें-

Himachal Student Harassment: धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: आंबेडकर महासभा और CPIM का विरोध तेज, प्रशासन और पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *