India-Oman: भारत और ओमान के बीच FTA पर हस्ताक्षर: भारत की 98% चीजों पर नहीं लगेगा निर्यात शुल्क, लेकिन ओमान को क्या होगा फाइदा?

India-Oman FTA: प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे के पर हैं. इस बीच भारत-ओमान के बीच गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हुए. इस समझौते…

India-Oman FTA:

प्रधानमंत्री मोदी विदेश दौरे के पर हैं. इस बीच भारत-ओमान के बीच गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर हुए. इस समझौते के तहत भारत की भेजी जानी वाली 98% चीजों के लिए ओमान के बाजार ड्यूटी-फ्री रहेंगे. इससे कपड़ा, कृषि उत्पाद और चमड़ा उद्योग को खास तौर पर फायदा होने की उम्मीद है. बदले में भारत ओमान से आने वाले कुछ उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती करेगा. भारत में खजूर, मार्बल और पेट्रोकेमिकल उत्पाद अधिक मात्रा में आते हैं. समझौता की अगली वित्त वर्ष की पहली तिमाही से लागू होने की संभावना है.

पीयूष गोयल और पीएम रहे शामिल-

प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ से मुलाकात की. इस बैठक में भारत-ओमान के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई. पीयूष गोयल ने x पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भारत और ओमान के बीच बढ़ता आर्थिक जुड़ाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने तीन देशों के चार दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे. इससे पहले वह जॉर्डन और इथियोपिया की यात्रा पूरी कर चुके हैं. पीएम मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के निमंत्रण पर वहां पहुंचे हैं. दौरे के दौरान दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और वाणिज्यिक व आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग विस्तार पर चर्चा करेंगे.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *