यमुनानगर, 18 सितंबर
यमुनानगर यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट यानी HSRP वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान लगातार जारी है।इस अभियान के तहत महज 5 दिनों के अंदर पुलिस ने 1442 वाहनों के चालान किए हैं, जबकि बिना नंबर प्लेट और बिना HSRP वाले 471 वाहनों के चालान किए गए और 338 वाहन इंपाउंड किए गए हैं।
अभियान का उद्देश्य कानून व्यवस्था मजबूत करना
पुलिस का कहना है कि HSRP से वाहन की पहचान आसानी से हो सकेगी और अपराध की जांच में भी पुलिस को मदद मिलेगी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट लगवाएं और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।
अन्य खबरें जानें –+



