Bathinda Police ने सुलझाए हत्या और हनीट्रैप के मामले, हथौड़े से की युवक की हत्या के मामले में 2 काबू , हनीट्रैप में 4 पकड़े

बठिंडा, 18 सितंबर बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए   दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अर्जुन नगर…

बठिंडा

बठिंडा, 18 सितंबर

बठिंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए   दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अर्जुन नगर में एक युवक की हत्या का मामला और एक व्यक्ति को कथित तौर पर हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला शामिल है। पुलिस ने हत्या के मामले में इस्तेमाल हथौड़ा और दूसरे मामले में पीड़ित से छीने गए 4 हजार रुपये बरामद करने की जानकारी दी है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी सिटी असवंत सिंह धालीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों मामलों की जांच थाना कैनाल कॉलोनी की पुलिस टीमों द्वारा की गई।

पहला मामला- अर्जुन नगर में युवक की हत्या

SP सिटी के अनुसार, पहले मामले में रविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके भाई रघुवीर सिंह उर्फ लक्की की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। रघुवीर सिंह अर्जुन नगर में किराए के मकान में रहता था। शिकायत के आधार पर थाना कैनाल कॉलोनी में FIR नंबर 272 दर्ज की गई।पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

घर में घुसकर हथौड़े से किया वार

पुलिस ने दोनों आरोपियों किरनदीप सिंह और सोनी सिंह को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के मुताबिक, किरनदीप सिंह और सोनी सिंह के बीच पहले संबंध थे। बाद में किरनदीप का संपर्क रघुवीर सिंह से हुआ। पुलिस का कहना है कि किरनदीप दोबारा सोनी सिंह से संपर्क बढ़ाना चाहती थी, जिसका रघुवीर सिंह विरोध कर रहा था।पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते सोनी सिंह ने कथित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से घर में घुसकर हथौड़े से रघुवीर सिंह पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथौड़ा बरामद करने की बात कही है।

दूसरा मामला – हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग

दूसरे मामले में 17 सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ लोगों ने उसे निशाना बनाकर उसका फोन और नकदी छीन ली।SP सिटी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि संदीप कौर नाम की महिला ने पीड़ित को बातचीत के जरिए एक घर पर बुलाया था। पुलिस के अनुसार, वहां कथित तौर पर पीड़ित की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बनाई गई और उसे वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये की मांग की गई।

पीडित ने पुलिस को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित द्वारा इतनी रकम देने में असमर्थता जताने पर कथित तौर पर 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जब पीड़ित को बैंक से रुपये निकालने के लिए भेजा गया, तो उसने पुलिस को सूचना दे दी।इसके बाद थाना कैनाल कॉलोनी और चौकी वर्धमान की टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कौर, उसकी साथी प्रवीन कौर और दो पुरुष साथियों बंटी सिंह तथा कृष्ण सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित से छीने गए 4 हजार रुपये बरामद करने की जानकारी दी है।

बठिंडा पुलिस के मुताबिक, थाना कैनाल कॉलोनी के इन दोनों अलग-अलग मामलों में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के मामले में हथौड़ा बरामद किया गया है, जबकि हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में 4 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –+

Yamunanagar police checking drive :पुलिस ने 5 दिन में काटे 1442 चालान, HSRP वाहनों के 471 चालान और 338 वाहन इंपाउंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *