पाकिस्तान, 18 सितंबर
पाकिस्तान में आंतकी हमले धमने का नाम नहीं ले रहे हैं और आज खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा आंतकी हमला हुआ। पुलिस लाइन के पास स्थित मस्जिद में 5 जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई ,जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
नमाज को दौरान हुआ धमाका
धमाका उस समय हुआ जब मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग जुमे की नमाज अद कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार विस्फोटक से भरी कार पुलिस लाइन के गेट से टकराई, जिसके बाद धमाका हुआ। धमाके के बाद मस्जिद का बाहरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एक दीवार भी ढह गई। नजदीकी इमारतों को भी काफी नुकसान हुआ।
राहत और बचाव अभियान जारी
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत औऱ बचाव कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया। मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य लगातार जारी है।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।जहां उनका इलाज जारी है।
धमाके के बाद हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग
मस्जिद के पास हुए धमाके के बाद हमलावरों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।कुछ मार्गों को यातायात के लिए बंद कर दिया है। पुलिस के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है।खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और जांच के आदेश दिए हैं
पाकिस्तान में बढ़ता आतंकवाद
पाकिस्तान में इस साल जनवरी से अब तक 990 आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 1,129 लोगों की जान जा चुकी है।
अन्य खबरें जानें –+



