Kurukshetra Murder:
कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) जिले के गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है। मृतक भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का चाचा बताया जा रहा है। शव को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में किसी तेजधार हथियार से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है। आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव जोगना खेड़ा के रूप में हुई है मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने सुराग एकत्रित किए हैं।
SHO महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच किए जा रही है शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई कर रहे हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



