Hisar: हिसार में दोस्त की शादी में नाचते हुए युवक पर हमला, बरात के लोगों ने बीच-बचाव कर रोका

Hisar: हिसार के रावलवास दोस्त की बरात में आए एक युवक पर डीजे पर नाचते हुए छह-सात अन्य युवकों ने डंडों से हमलाकर घायल कर…

Hisar: हिसार में दोस्त की शादी में नाचते हुए युवक पर हमला, बरात के लोगों ने बीच-बचाव कर रोका

Hisar:

हिसार के रावलवास दोस्त की बरात में आए एक युवक पर डीजे पर नाचते हुए छह-सात अन्य युवकों ने डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। बरात में शामिल लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को छुड़वाया।

घायल हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने हमला करने वालों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में कालीरावण निवासी दुष्यंत ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता हैं। 21 फरवरी को दोस्त प्रदीप की शादी थी और बरात रावलवास खुर्द गई थी। रात करीब 11 बजे शादी समारोह में डीजे पर नाच रहा था। डीजे पर बराती भी नाच रहे थे।

इसी दौरान सचिन, अतुल, सन्नी, राहुल और 3-4 अन्य वहां पर आए। डीजे पर नाचते समय उक्त युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। वहां से छुड़ा कर भाग तो फिर से रास्ता रोककर हमला कर दिया। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर छुड़वाया।रावलवास खुर्द में दोस्त की बरात में आए दुष्यंत पर डीजे पर नाचते हुए छह-सात अन्य युवकों ने डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। बरात में शामिल लोगों ने बीच-बचाव कर घायल को छुड़वाया।

फिर हमलावर मौके से भाग गए। घायल हालत में संदीप उपचार के लिए मेडिकल कालेज अग्रोहा लेकर आया। घायल ने बताया कि हमलावरों ने हमला क्यों किया इस बारे में कोई जानकारी नहीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Big decision of Haryana government: ਹੁਣ ਸ਼ਹਿਦ ‘ਤੇ ਵੀ ਮਿਲੇਗੀ ‘ਭਾਵਾਂਤਰ ਭਰਪਾਈ’, ਮਧੂ-ਮੱਖੀ ਪਾਲਕਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਖਿੜੇ

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *