कैथल, 10 सितंबर
कैथल पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की केबल और अन्य सामान चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CIA कलायत पुलिस ने गिरोह के दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हरियाणा, पंजाब ,यूपी में खेतों स तार , हुक्का और अन्य कीमती सामान चोरी करते थे। अब तक दोनों आरोपी करीब 30 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
मामला गांव किछाना का है, जहां 31 अगस्त की रात करीब 3 बजे मनोज कुमार और उसके खेत पड़ोसियों के खेतों से ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ली गई थी। इससे पहले 28 अगस्त को भी मनोज के खेत से केबल चोरी हुई थी। लगातार हो रही इन वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एसपी कैथल मनप्रीत सिंह सूदन ने CIA कलायत को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
CIA कलायत प्रभारी ASI मनीष कुमार की अगुवाई में HC देवेंद्र सिंह की टीम ने करीब एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने कैथल, जींद, करनाल, पंजाब के खनोरी-पातड़ा और हरियाणा बॉर्डर से लगते उत्तर प्रदेश के इलाकों में करीब 30 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।
इनमें से कैथल जिले की खेतों से चोरी की 8 वारदातें सुलझ गई हैं।पुलिस ने बताया कि, आरोपी बाइक पर खेतों की रेकी करते थे और जब उन्हें खेत में कोई व्यक्ति दिखाई नहीं देता था, तो रात के समय वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तार और अन्य सामान के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी बरामद की गई है। फिलहाल CIA कलायत पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
अन्य खबरें जानें –



