Kaithal Police ने बैग चोरी के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा बैग ,13 हजार रुपये और 4 बाइक बरामद

कैथल,  10 सितंबर कैथल पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए गुहला क्षेत्र में एक व्यक्ति का बैग चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों…

कैथल

कैथल,  10 सितंबर

कैथल पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए गुहला क्षेत्र में एक व्यक्ति का बैग चोरी करने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि गांव धर्मपुरा निवासी बलदेव सिंह कि शिकायत अनुसार वह ट्रक चालक का काम करता है।27 अगस्त को वह पातड़ा से माता गुजरी चौक खरंका तक एक नाम-पता न मालूम व्यक्ति के मोटरसाइकिल पर लिफ्ट लेकर आया था। करीब 9 बजे वह माता गुजरी चौक खरका से पैदल सड़क की साइड जा रहा था।

इसी दौरान वह बैग सड़क किनारे रखकर वाशरूम के लिए गया। जब वह वापिस आ रहा था तो मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों उसका बैग चोरी कर मौके से फरार हो गए। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गांव सतराणा जिला पटियाला पंजाब निवासी सोनू राम पुत्र दयालु राम तथा सोनू राम पुत्र जीता राम को काबू कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों के पास से चोरीशुदा बैग ,13 हजार रुपये व अन्य 4 चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई।

आरोपियों ने उक्त वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित एक बाइक नरवाना जिला जींद व 3 बाइक पंजाब से चोरी करनी कबूल की हैं। आरोपी सोनू राम पुत्र दयालु राम पर लड़ाई-झगड़े व चोरी के 7 मामले व आरोपी सोनू राम पुत्र जीता राम पर चोरी का एक मामला दर्ज हैं। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal में CIA टीम ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह पकड़ा, खेतों से ट्यूबवेल केबल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *