Karnal में SDM ने किया अनाज मंडी का दौरा, धान सीजन की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- किसानों को नहीं होगी परेशानी

करनाल, 10 सितंबर करनाल प्रशासन ने धान सीजन शुरू होने से पहले अनाज मंडी में तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी…

करनाल

करनाल, 10 सितंबर

करनाल प्रशासन ने धान सीजन शुरू होने से पहले अनाज मंडी में तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में करनाल SDM ने अनाज मंडी का दौरा कर मंडी में सफाई व्यवस्था समेत किसानों और आढ़तियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

करनाल अनाज मंडी में आने वाले धान सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। करनाल SDM ने मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और मंडी प्रशासन व ठेकेदार को साफ-सफाई बेहतर रखने के दिशा-निर्देश दिए गए।

वहीं, मंडी में शेड की स्थिति को लेकर सामने आई खबर का भी संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक शेड की रिपेयर का काम करवाया जा रहा है, ताकि धान सीजन के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। SDM ने कहा कि धान सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

साथ ही सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का आढ़ती और किसान पालन करें, ताकि धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।प्रशासन का कहना है कि मंडी में व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त किया जा रहा है। अब देखना होगा कि धान की आवक बढ़ने के बाद मंडी में व्यवस्थाएं कितनी प्रभावी साबित होती हैं।

अन्य खबरें जानें –

Kaithal Police ने बैग चोरी के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरीशुदा बैग ,13 हजार रुपये और 4 बाइक बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *