Ambala में गणेश चतुर्थी से पहले सजा बाजार, 6 से 10 फीट ऊंची तक मूर्तियां , श्रद्धालुओं का कर रही है ध्यान आकर्षित

अंबाला,10 सितंबर गणेश चतुर्थी से पहले अंबाला के बाजार भगवान गणेश की भव्य और आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। कहीं छोटी प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का…

अंबाला

अंबाला,10 सितंबर

गणेश चतुर्थी से पहले अंबाला के बाजार भगवान गणेश की भव्य और आकर्षक प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। कहीं छोटी प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं, तो कहीं कई फीट ऊंची प्रतिमाएं लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। अंबाला में पिछले करीब 30 सालों से राजस्थान के रहने वाले मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। मिट्टी और रंगों से भगवान के अलग-अलग स्वरूपों को आकार देने वाले इन कारीगरों की कला अब अंबाला की पहचान बन चुकी है।

इस बार यहां करीब 6 से लेकर 10 फीट तक ऊंची गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इनमें मोरपंखी गणेश, भगवान शिव के स्वरूप में गणेश और शेषनाग के नीचे विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। मूर्तिकारों के मुताबिक, अंबाला में तैयार होने वाली इन प्रतिमाओं की मांग सिर्फ आसपास के इलाकों तक सीमित नहीं है। पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड से भी श्रद्धालु यहां भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेने पहुंचते हैं।

खास बात ये है कि यहां मूर्तियों की कीमत को लेकर कोई सख्त मोलभाव नहीं किया जाता। मूर्तिकार का कहना है कि श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार जो भी राशि देना चाहते हैं, उसे ही स्वीकार किया जाता है। इस बार विशेष रूप से करीब 10 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा भी तैयार की गई है।

अन्य खबरें जानें –

Karnal में SDM ने किया अनाज मंडी का दौरा, धान सीजन की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- किसानों को नहीं होगी परेशानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *