Himachal Weather Update Today:
हिमाचल प्रदेश में मई महीने में भी मौसम के खराब तेवर जारी हैं। कई हिस्सों में सोमवर रात और मंगलवार सुबह तेज आंधी, तुफान, गरज-चमक और बारिश हुई। शिमला, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और ऊना जिलों में तेज हवाएं चलने से भारी नुकसान (Himachal Weather Update Today) भी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 15 मई तक बारिश, आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। 17 मई तक मौसम खराब बने रहने का अनुमान जताया गया है।
13, 14 और 15 मई को यलो अलर्ट
विभाग के अनुसार 12 मई को कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 13, 14 और 15 मई को भी बारिश, अंधड़ और बिजली चमकने का यलो अलर्ट रहेगा। सोमवार को घंटों के दौरान गुलेर और पंडोह में सबसे अधिक 41-41 एमएम, कांगड़ा में 32, सराहन में 30, जोगिंद्रनगर में 29, घुमारवीं में 27, भुंतर और पालमपुर में 25-25, भरेड़ी में 24, मंडी में 22 , खदराला में 20 और देहरा गोपीपुर में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। शिमला, सुंदरनगर, जोत, कांगड़ा, भुंतर, मुरारी देवी और जुब्बड़हट्टी में बिजली चमकने की घटनाएं भी सामने आईं है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



