Kapurthala Murder:
कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया। प्राथमिक जांच से पता चला है कि, (Kapurthala Murder) मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार युवक पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से कई वार किए, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जब अस्पताल ले गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Today: चड़ीगढ़ पंजाब-हरियाणा में सुबह तेज तुफान
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



