Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, जानिए किन 3 जिलों में है आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला…

Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम, जानिए किन 3 जिलों में है आंधी-तूफान का यैलो अलर्ट?

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 19 मई से लेकर 21 मई तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश के 3 मुख्य जिलों चम्बा, कांगड़ा व कुल्लू में तेज आंधी, गर्जना और बिजली गिरने को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 3 जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (तेज हवाएं) चलने की आशंका है।

4-5 दिनों में गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप

जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी 19 से 23 मई के बीच 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 22 मई को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, भले ही बीच में हल्की वर्षा की संभावना है, लेकिन आने वाले 4-5 दिनों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप थोड़ा बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सैल्सियस तक का उछाल आ सकता है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 18-May-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *