Karnal Police Encounter:
करनाल पुलिस ओर शूटर के बीच चली गोलियां और आरोपी को लगी दो गोलियां लगी। करनाल में बीते दिनों सेक्टर 9 में एक महिला डिम्पल अरोड़ा की हत्या की गई। दिनदहाड़े, महिला बिजली बोर्ड में काम करती थी और लंच टाइम में अपने घर की तरफ आई थी। हत्यारे ने पीछे से आकर (Karnal Police Encounter) महिला को गोली मार दी। महिला उस वक्त स्कूटी पार्क कर रही थी। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी।
मर्डर के मामले में 20 साल की सजा
करनाल पुलिस की सीआईए टीम को सूचना मिलती है जिसके बाद करनाल इंद्री रोड पर एनकाउंटर हुआ। इस एनकाउंटर में जो आरोपी है विकास जिसका क्रिमिनल बैकग्राउंड काफी बड़ा है जिसको मर्डर के मामले में 20 साल की सजा हुई थी। आरोपी एक पैरोल जंपर है, इसकी पुलिस की से मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस के पकड़ने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोलीयां आरोपी को लगती है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को करनाल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरा मामला क्या है? आखिर किस वजह से महिला की हत्या की। इस साजिश के पीछे और कौन-कौन है पुलिस इस मामले की तफतीश कर रही है ।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलने वाला है मौसम
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



