Himachal Sanwara Toll Hike:
हिमाचल (Himachal Toll Hike) के कालका-शिमला एनएच के सनवारा टोल प्लाजा में टोल शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. यह शनिवार रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है. एनएचएआई ने ये नई दरें लागू कर दी हैं. कार व छोटे वाहनों के एक तरफ़ टोल में सीधे 40 रुपये और बड़े वाहनों के लिए सिधे 285 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं. वंही 24 घंटें में वापसी के लिए कार व छोटे वाहनों के एक तरफ़ टोल में 60 रुपये से लेकर बड़े वाहनों के लिए 385 रुपये तक टोल में बढ़ोतरी की है.
Himachal Toll Hike: पहले 70 अब 110 रुपये-
नई टोल दरों के अनुसार कार, जीप, वैन व हल्की मोटर गाड़ी के लिए एक तरफा यात्रा शुल्क पहले 70 लगता था अब 110 रुपये होगा और 24 घंटे में वापसी शुल्क 105 की जगह 165 रुपये लगेगा. ऐसे ही पचास यात्राओं का मासिक पास 3,675 रुपये होगा. जिले में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के लिए 55 रुपये शुल्क तय किया गया है.
115 की जगह 180 रुपये-
हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के मालवाहक या मिनी बस के लिए एकतरफा शुल्क 115 की जगह 180 रुपये, वापसी शुल्क 170 की जगह 265 रुपये लगेगा. मासिक पास 5,935 रुपये होगा. जिले में पंजीकृत वाहनों के लिए 90 रुपये निर्धारित किया गया है.
240 की जगह 375 रुपये-
बस व ट्रक के लिए एकतरफा में 240 की जगह 375 रुपये, वापसी में 360 की जगह 560 रुपये देने होंगे. मासिक पास 12,440 रुपये होगा. जिले में पंजीकृत कमर्शियल वाहनों के लिए 185 रुपये शुल्क देना होगा.
260 से 405 रुपये-
तीन एक्सल कमर्शियल वाहनों के लिए एकतरफा शुल्क 260 से 405 रुपये, वापसी 610 से 390 रुपये किया गया. मासिक पास 13,570 रुपये तथा जिले में पंजीकृत वाहनों के लिए 205 रुपये तय किए गए हैं.
375 से बढ़ाकर 585 रुपये-
इसी तरह एचसीएम, ईएमई, एमएवी (चार से छह एक्सल) वाहनों के लिए एकतरफा 375 से बढ़ाकर 585 रुपये, वापसी 565 से 880 रुपये किया है. मासिक पास 19,510 रुपये और जिले में पंजीकृत वाहनों के लिए 295 रुपये शुल्क रहेगा.
455 से 710 रुपये-
ओवरसाइज़्ड वाहन (सात या उससे अधिक एक्सल) के लिए एकतरफा 455 से 710 रुपये, वापसी 685 से 1,070 रुपये होगा. मासिक पास 23,750 रुपये होगा. जिले में पंजीकृत वाहनों क. लिए 355 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. सनवारा टोल प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि ये सभी संशोधित दरें शनिवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं.
अन्य खबरों जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/W7Hep61ETnk?si=q6PAXAYv_JS7Zjr4



