Nora Fatehi accident
एक्ट्रेस और फेमस डांसर नोरा फतेही Nora Fatehi का शुक्रवार को एक्सीडेंट हो गया. जिससे वह चोटिल हो गईं. इस हादसे के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया और हादसे के बारे में डिटेल शेयर की. नोरा फतेही सनबर्न संगीत समारोह में परफॉर्मेंस के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ. हालांकि मेडिकल जांच के बाद, उन्होंने मुंबई में आयोजित समारोह में भाग लिया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
आरोपी ड्राइवर शराब के नशे ने चला रहा था गाड़ी-
लिंक रोड पर हुई इस टक्कर में नोरा को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस विभाग के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब नोरा (Nora Fatehi) दक्षिण मुंबई में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘सनबर्न 2025’ संगीत समारोह में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जा रही थीं. पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय आरोपी ड्राइवर विनय सकपाल को गिरफ्तार कर लिया है.
शुरुआती जांच और पूछताछ में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण उसने कार पर से नियंत्रण खो दिया. जिससे नोरा की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि नोरा के सिर पर गहरा प्रभाव पड़ा, जिसके तुरंत बाद उन्हें चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
नोरा (Nora Fatehi) ने की निंदा-
नोरा ने बाद में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की कड़ी निंदा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्हें कभी भी नशीले पदार्थों या शराब का शौक नहीं रहा है और वे ऐसी चीजों का समर्थन नहीं करती हैं. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि साल 2025 में भी लोग दोपहर के समय नशे में गाड़ी चलाकर दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं, जो बेहद शर्मनाक है.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/8qz4F1qAdLI?si=rvuQZvlDO-Gq9aKZ



