Himachal Missing Girl Death:
हिमाचल के मंडी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. उप तहसील निहरी में एक 10वीं कक्षा के छात्रा का शव मंगलवार को घने जंगलों के बीच क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद हुआ. सुचना के अनुसार छात्रा (Himachal Missing Girl Death) पिछले 9 दिनों से रहस्यमयी ढंग से गायब थी. उसका ड्रोन कैमरों की मदद से चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद मिली इस लाश से सभी लोग परेशान और खौफ में हैं. छात्रा भुवन देव पुत्र कौला राम, गांव डाहलू मरहडा डाकघर व तहसील निहरी, जिला मंडी की 10वीं कक्षा में पढती थी.
Himachal Missing Girl Death, 30 दिसंबर से लापता थी छात्रा –
30 दिसंबर को यह छात्रा लापता हो गई थी. भुवन देव की नाबालिग बेटी अचानक अपने घर से लापता हो गई. परिवार ने पहले खुद उसे हर जगह तलाशा. जब कोई सुराग नहीं मिला, तो 1 जनवरी को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया. मंगलवार को जब बड़ेहन के जंगलों में ड्रोन उड़ाया गया. तो सड़क से करीब 150 मीटर ऊपर एक खड़ी पहाड़ी (ढांक) के पास एक संदिग्ध आकृति दिखाई दी. करीब जाने पर वह लापता छात्रा का शव निकला. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. घटना स्थल सडक़ से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बताया जा रहा है, शव की पहचान मृतका के पिता ने की.
एसपी मंडी साक्षी ने लिया मौके का जायजा-
सूचना मिलते ही एसपी मंडी साक्षी वर्मा और डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. मंडी पुलिस की फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जिसके उपरांत उसे परिजनों को सौंपा जाएगा.
मौत को लेकर कोई संदेह नहीं-
मृतका के पिता ने फिलहाल बेटी की मौत को लेकर किसी प्रकार का संदेह जाहिर नहीं किया है. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता नाबालिग लडक़ी का शव जंगल से बरामद हुआ है. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी तथा मामले की आगामी जांच जारी है.



