HPBOSE +2 Result:
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दस जमा दो की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 92.02 फीसद रहा है। कुल 74637 परीक्षार्थी पास हुए। 3071 को कम्पार्टमेंट (HPBOSE +2 Result) आई है। साइंस संकाय में जिला कांगड़ा के छतड़ी न्यू ईरा स्कूल की शायला कश्यप प्रथम रही है। शायला ने 500 में से 495 अंक हासिल किए। जिला ऊना के अंब की संचिता दूसरे स्थान पर रही हैं। गुरुकुल स्कूल पक्का परोह की संचिता ने 493 अंक हासिल किए।
हमीरपुर के आर्यन पब्लिक स्कूल झंडी की काशी शर्मा ने भी 493 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया है। ऑट्र्स संकाय में कांगड़ा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवारना के अंशित कुमार ने 496 अंक लेकर टॉप किया है। सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगेर धरयार स्कूल की आरुषि ने 495 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। जिला कांगड़ा के दाड़ी सरकारी स्कूल शाम्या बरजात्या ने 494 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।
कुल 81109 परीक्षार्थियों ने दी परिक्षा
इस बार कुल 81109 परीक्षार्थियों ने 2384 केंद्रों में परीक्षा दी थी। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की थी। पिछले वर्ष के मुकाबले बोर्ड ने इस बार 13 दिन पहले जमा दो का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कॉमर्स संकाय में जिला ऊना के डीआर पब्लिक स्कूल गगरेट की यशस्वनी चौहान और कृषिका दोनों ने 491-491 अंक लेकर संयुक्त रूप से पहला स्थान पाया। जिला कांगड़ा एवीएम पब्लिक स्कूल पाहड़ा के आयान ने भी 491 अंक हासिल किए। प्रथम स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि तीनों संकाय आर्ट्स, साइंस व कामर्स का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से उपलब्ध है। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर अपना स्कोर कार्ड देख सकेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
ਦੁਗਰੀ ਨਹਿਰ ‘ਤੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀਆਂ ਗੰਢਾਂ ਨਾਲ ਲੱਦੀ ਟਰਾਲੀ ਪਲਟੀ, ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚੀ ਜਾਨ
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



