Himachal Civic Body Elections Today:
हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में 439 वार्डों में रविवार को मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। राज्य के चार नगर निगम समेत 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में चुनाव है। नगर परिषद और नगर पंचायत की काउंटिंग वोटिंग खत्म होने के बाद शुरू होगी, जबकि चार नगर निगम (सोलन, मंडी, पालमपुर व धर्मशाला) के परिणाम के लिए 31 मई तक का इंतजार करना होगा। प्रदेश में 10 पार्षद निर्विरोध चुनने के बाद 439 पदों के लिए 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला राज्य के तीन लाख 60 हजार मतदाता करेंगे।
कांगड़ा में सबसे ज्यादा 80 सीटों
जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिला कांगड़ा के तहत नगर निगम धर्मशाला में 17, पालमपुर में 15 वार्डों में चुनाव होगा। वहीं नगर परिषद कांगड़ा की नौ, नुरपुर की नौ और नगर परिषद नगरोटा बगवां की सात, देहरा की सात, शाहपुर की सात और नगर परिषद ज्वालामुखी की नौ सीटों पर चुनाव होगा। इस चुनाव में जिला बिलासपुर की तीन नगर परिषद और एक नगर पंचायत के कुल 34 वार्डों में चुनाव होगा। इनमें नगर परिषद बिलासपुर के 11, घुमारवीं के नौ और श्रीनैना देवी के सात वार्डों के अलावा नगर पंचायत तलाई के सात वार्ड शामिल हैं। जिला चंबा की नगर परिषद चंबा के 11, डलहौजी के नौ और नगर पंचायत चुवाड़ी के सात वार्डों को मिलाकर कुल 27 में चुनावी प्रक्रिया होगी।
हमीरपुर में 16 वार्ड
जिला हमीरपुर की नगर परिषद सुजारपुर टीहरा के नौ और नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों को मिलाकर कुल 16 वार्डों में चुनाव होगा। आबादी के हिसाब से राज्य के सबसे बड़े जिला कांगड़ा की कुल 80 सीटों के लिए चुनाव होगा। वहीं जिला कुल्लू में कुल 39 सीटों के लिए मतदान होगा, जिसमें नगर परिषद कुल्लू में 11, नगर परिषद मनाली में सात, नगर पंचायत भुंतर में सात, नगर पंचायत निरमंड में सात और नगर पंचायत बंजार में कुल सात वार्डों में चुनाव होगा। इसी तरह राज्य के जिला मंडी में कुल 65 सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें नगर निगम मंडी के 15, नगर परिषद सरकाघाट के सात, नगर परिषद सुंदरनगर के 13, नेरचौक के नौ, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के सात और नगर पंचायत रिवाल्सर के सात और नगर पंचायत के सात वार्डों में चुनाव होगा।
शिमला में शहरी निकाय के चुनावो में 58 वार्डों में चुनाव
जिला शिमला में शहरी निकाय के चुनावो में 58 वार्डों में चुनाव होगा। नगर परिषद रामपुर की नौ, नगर परिषद ठियोग के सात, नगर पंचायत सुन्नी के सात, नगर पंचायत चौपाल के सात, नगर पंचायत कोटखाई के सात, नगर पंचायत जुब्बल के सात, नगर पंचायत चिडग़ांव के सात और नगर पंचायत नेरवां के सात वार्डों में चुनाव होगा। जिला सोलन के कुल 49 वार्डों में चुनाव होगा, जिनमें नगर निगम सोलन की कुल 17, नगर परिषद परमाणु की नौ, नगर परिषद नालागढ़ की नौ, नगर पंचायत अर्की की सात और नगर पंचायत कंडाघाट की सात सीटों के लिए चुनाव होगा।जिला सिरमौर में कुल 58 वार्डों में चुनाव होगा, जिनमें नगर परिषद नाहन के 13, नगर परिषद पांवटा साहिब के 13 और नगर पंचायत राजगढ़ के सात वार्डों में चुनाव होगा। प्रदेश के जिला ऊना की बात की जाए, तो कुल 48 वार्डों में चुनाव होंगे, जिनमें नगर परिषद संतोखगढ़ के नौ, नगरपरिषद मैहतपूर बसदेहरा के नौ और नगर पंचायत के सात, नगर पंचायत धौलपूर चौक के सात, नगर पंचायत टाहलीवाल के सात और नगर पंचायत अंब के नौ वार्डों में चुनाव होगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 17-May-2026
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



