Hoshiarpur  Chori: होशियारपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी, 15 तोले सोना और नगदी लेकर फरार, सोए रह गए सब लोग

Hoshiarpur  Chori: होशियारपुर के थाना दसूहा अधीन पड़ते गांव दोलोवाल में बीती रात चोरों ने एक पुलिस एएसआई के घर चोरी की बड़ी वारदात को…

Hoshiarpur  Chori: होशियारपुर में पुलिस अधिकारी के घर चोरी, 15 तोले सोना और नगदी लेकर फरार, सोए रह गए सब लोग

Hoshiarpur  Chori:

होशियारपुर के थाना दसूहा अधीन पड़ते गांव दोलोवाल में बीती रात चोरों ने एक पुलिस एएसआई के घर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और बड़ी ही आसानी से चोरी कर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि परिवार (Hoshiarpur  Chori) के लोग सब अपने कमरों में सोए हुए थे। जानकारी देते हुए घर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि मैं पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई नौकरी करता हूँ। घर में मेरी बेटी और पत्नी मौजूद थे।

घर में ही सोया था परिवार

रात 11 बजे करीब हम अपने कमरों में सोने चले गए। जब सुबह उठकर देखा तो खिड़की की ग्रिल टूटी थी और स्टोर का दरवाजा खुला था। जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 15 तोले सोना और 25 हजार नगदी उड़ा ले गए। बेटी की शादी के लिए गहने बनवाए थे जो चोर चुरा ले गए। विजय कुमार का कहना है कि चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए है कि अब वह पुलिस अधिकारियों के घरों को निशाना बनाने में भी नहीं डरते। विजय कुमार और उसके परिवार ने दसूहा पुलिस से मांग की है के जल्द से जल्द चोरों को पकड़ा जाए। दसूहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और जल्द ही चोरों को ट्रेस कर पकड़ लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Elections: हिमाचल नगर निकाय चुनाव आज, 51 शहरी निकायों के 439 वार्डों में वोटिंग शुरु

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *