लुधियाना 6 जुलाई
लुधियाना लॉटरी क्लब के नवनियुक्त प्रधान ने आज मानसून सीजन के आगमन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आज ओमेक्स रेजिडेंसी में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान क्लब सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर अशोक के पौधे लगाए तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।क्लब के प्रधान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसून के इस मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल भी करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।इस अवसर पर मौजूद क्लब सदस्यों ने भी पौधारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का भरोसा दिया।
अन्य खबरें जाने –
FATEHABAD में असंतुलित होकर दीवार में टकराई कार, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल



