Himachal Weather Update Tdoay:
हिमाचल प्रदेश में जहां पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड़ है वंही नचले क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान है। विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों में गर्मी का दौर होने वाला है। मौसम के बदलते मिजाज के बीच 18 से 21 मई तक अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा। तेज धूप खिलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान (Himachal Weather Update Tdoay) में बढ़ोतरी के आसार हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और पांवटा साहिब जैसे मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। वंही शनिवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। निचले इलाकों में दिन के समय लोगों को तेज तपिश का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग ने 17 मई के लिए कुछ जिलों में अंधड़, हल्की वर्षा और बिजली कडक़ने का यलो अलर्ट जारी किया है।
22 मई को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
विभाग के अनुसार ऊंचाई वाले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 18, 19, 20 और 21 मई को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इन चार दिनों के दौरान तेज धूप के कारण गर्मी लगातार बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर वर्षा और हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं। वहीं राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान भी कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। सराहन में 15, सांगला में 4 व कल्पा में 2 मिमी वर्षा हुई।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Elections: हिमाचल नगर निकाय चुनाव आज
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



