Himachal Accident of Punjab Devotees: हिमाचल के कांगड़ा में पंजाब आए  श्रद्धालुओं से भारा ट्रक्टर-ट्राल 100 फीट गहरी खाई में गिरा जानिए कितनों की हुई मौत?

Himachal Accident of Punjab Devotees: हिमाचल के कांगड़ा में आज पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरा ट्रक्टर-ट्राला के 100 फीट गहरी खाई में पलटने से…

Himachal Accident of Punjab Devotees: हिमाचल के कांगड़ा में पंजाब आए  श्रद्धालुओं से भारा ट्रक्टर-ट्राल 100 फीट गहरी खाई में गिरा जानिए कितनों की हुई मौत?

Himachal Accident of Punjab Devotees:

हिमाचल के कांगड़ा में आज पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरा ट्रक्टर-ट्राला के 100 फीट गहरी खाई में पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इसमें बच्चों समेत 27 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है। हादसा नेशनल हाइवे 503 पर ढलियारा स्थित राधा स्वामी सत्संग घर के पास दोपहर सवा 12 बदे के करीब हुआ।

कपूरथला चिंतपूर्णी  माता के मंदिर दर्शन के लिए आए –

बताया जा रहा है कि ये यात्री पंजाब के कपूरथला से आए थे। इस ट्राली में कुल 30 श्रद्धालु सवार थे। जो कांगड़ा के ढलियारा मोड़ पर अनियंत्रित होने के बाद सड़क से खाई में जा गिरी। शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। ट्रैक्चर-ट्रॉली में सवार पंजाब के श्रद्धालु चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करके ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब सवा 12 बजे हादसा हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

RR vs RCB IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज, जानिए दोनों टिमों के पिछले मैचों और प्लेइंग-11 के बारे में?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *