Haryana New DGP: हरियाणा के नए डीजीपी अजय सिंघल ने संभाला कार्यभार, कहा- पुलिसकर्मियों के मेंटल हेल्थ और वेलफेयर पर होगा काम

Haryana New DGP Ajay Singhal: हरियाणा को अपने नए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल मिल गए हैं. उन्होंने गुरुवार को पंचकूला में अपना कार्यभार (Haryana New…

Haryana New DGP Ajay Singhal:

हरियाणा को अपने नए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल मिल गए हैं. उन्होंने गुरुवार को पंचकूला में अपना कार्यभार (Haryana New DGP) संभाला. सेक्टर 6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में सिंघल ने सलामी ली. पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. 31 दिसंबर 2025 को उन्हें डीजीपी बनाया गया था. संघ लोक सेवा आयोग की पैनल कमेटी ने डीजीपी पद के दावेदार 3 अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप दिया था, जिनमें से 1992 बैच के IPS अजय का नाम फाइनल किया.

Haryana New DGP- पुलिस वेलफेयर के लिए भी काम होगा-

इसके बाद पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि पब्लिक के साथ-साथ पुलिस वेलफेयर के लिए भी काम होगा. नए डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि मैं ओपी सिंह जी की तरह अच्छा स्पीकर नहीं हूं. उनकी इस फिल्ड में ज्यादा पकड़ थी. मैंने आलोक राय और ओपी सिंह ने एक साथ ट्रेनिंग की थी. हमारे बैच के 8- 10 ऑफिसर देश भर में डीजीपी हैं.

पुलिसकर्मियों के मेंटल हेल्थ और वेलफेयर पर होगा काम-

डीजीपी ने कहा कि वे पुलिस वेलफेयर के लिए काम करेंगे. कोशिश करेंगे कि आगे से किसी पुलिस कर्मी की बेटी की शादी है तो उसको वेलफेयर से पांच लाख रुपये दिए जाएं. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के मेंटल हेल्थ के लिए कोशिश की जा रही है कि सप्ताह में एक छुट्टी दी जाए. भ्रष्टाचार के मामले में डीजीपी ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे भ्रष्टाचारी विभाग में ना रहें. जो भी ऐसे मामले में पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऑपरेशन हॉटस्पॉट जारी रहेगा. जो आतंक फैला रहा वो आतंकवादी है, मगर ये कानून के तहत धाराओं में तब्दील नहीं किया जा सकता है.

अन्य खबरें जानें-
UNA Rain : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ‘ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ, ਫ਼ਸਲਾਂ ਲਈ ‘ਅੰਮ੍ਰਿਤ’ ਬਣੀ ਬਾਰਿਸ਼, ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਮਿਲੇਗੀ ਨਿਜਾਤ
 खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *