रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का तोहफा: महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा, सुरक्षा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

रेवाड़ी, 26 अगस्त रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को एक बार फिर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 26 अगस्त

रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को एक बार फिर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इस सुविधा के तहत महिलाएं अपने साथ 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं के अपने मायके जाने को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

रेवाड़ी रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया कि निशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर बसों में महिलाओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है।

यात्रा के दौरान किसी महिला को परेशानी होने या किसी प्रकार की शिकायत होने पर वह हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी, जिसके बाद संबंधित समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। GM निरंजन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने को देखते हुए रोडवेज प्रशासन बस संचालन पर विशेष नजर रखेगा। यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत रोडवेज कर्मचारियों या हेल्प डेस्क को इसकी सूचना दें।

अन्य खबरें जानें-

अमृतसर में त्योहारों से पहले फूड सेफ्टी विभाग हुआ सख्त, स्ट्रीट फूड के लिए सैंपल, बिना लाइसेंस वालों को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *